'आप' का भ्रष्टाचार मिटाने का तरीका गलत: श्रीप्रकाश

कोयला घोटाले की किरकिरी झेल रहे मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने अलीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पब्लिक को सब्जबाग दिखाना आसान है, वादों पर अमल करना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने आप का कोई अस्तित्व नहीं है। साथ ही कहा यूपी में मोदी फेक्टर भी नहीं चलने वाला है।

By Edited By: Publish:Tue, 14 Jan 2014 12:33 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2014 12:40 PM (IST)
'आप' का भ्रष्टाचार मिटाने का तरीका गलत: श्रीप्रकाश

लखनऊ। कोयला घोटाले की किरकिरी झेल रहे मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने अलीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पब्लिक को सब्जबाग दिखाना आसान है, वादों पर अमल करना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने आप का कोई अस्तित्व नहीं है। साथ ही कहा यूपी में मोदी फेक्टर भी नहीं चलने वाला है।

केंद्रीय मंत्री से पत्रकारों ने अमेठी से कुमार विश्वास के चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा तो जायसवाल ने कहा कि अमेठी में तो कुमार विश्वास का उन्हीं के लोगों ने विरोध किया, कांग्रेस पर आरोप गलत लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें : जनता का हित देखें या कैग रिपोर्ट: जायसवाल

दिल्ली में कांग्रेस का तख्ता पलटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पब्लिक भ्रष्टाचार से तंग आ गई है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने जो तरीका अपनाया है, उससे भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा। आम चुनाव बड़ा होता है, उसमें स्थानीय मुद्दे नहीं होते। इस चुनाव में आप व भाजपा का कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोक सभा चुनाव के लिए टिकटों की घोषणा एक माह के अंदर कर सकती है।

पढ़ें : अमेठी की किलेबंदी में जुटी कांग्रेस

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी