अरविंद केजरीवाल बनाएंगे अब महिला सुरक्षा दल

नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा एवं रेप की बढती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा दल बनाएंगे।

By Edited By: Publish:Mon, 22 Apr 2013 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2013 07:08 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल बनाएंगे अब महिला सुरक्षा दल

नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा एवं रेप की बढती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा दल बनाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। साथ ही हम कॉलेज स्तर पर भी लड़कियों की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। अरविंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आने से पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम करेगी।

केजरीवाल ने कहा कि अगर कॉलेज या विधानसभा में किसी भी महिला या लड़की के साथ कोई गलत हरकत होती है, और पुलिस अपना काम ठीक से नहीं करती है, तो उस विधानसभा का यह महिला सुरक्षा दल पुलिस से बात करेगा। पुलिस नहीं सुनती है तो दवाब डालकर, धरना प्रदर्शन कर पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर किया जाएगा।

अगर किसी पीड़िता को अस्पताल की जरूरत है तो उसे वहां तक पहुंचाने में महिला सुरक्षा दल मदद करेगा। केजरीवाल ने कहा कि है कि यह काम करने के लिए दिल्ली के लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से अपील है कि अगर आप दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो इस महिला सुरक्षा दल का हिस्सा बनें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी