दिग्विजय, सलमान, रविशंकर भी सहारा से रुपये लेने वालों की सूची में : आप

आप की मप्र इकाई के संगठन सचिव पंकज सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सहारा ग्रुप के दस्तावेजों में कुछ और नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिनमें दिग्विजय सिंह भी हैं।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sun, 25 Dec 2016 06:12 AM (IST) Updated:Sun, 25 Dec 2016 06:28 AM (IST)
दिग्विजय, सलमान, रविशंकर भी सहारा से रुपये लेने वालों की सूची में : आप

भोपाल, नई दुनिया। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को सहारा ग्रुप से रुपये लेने वालों की सूची में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नाम होने के आरोप लगाए। आप नेताओं ने कहा कि कांग्रेस, सहारा ग्रुप से रुपये लेने वालों के नामों के मुद्दे को उठाने में अब तक चुप थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा आयकर के दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के बाद अब राहुल गांधी से लेकर अरण यादव तक सक्रिय हो गए हैं।

आप की मप्र इकाई के संगठन सचिव पंकज सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सहारा ग्रुप के दस्तावेजों में कुछ और नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिनमें दिग्विजय सिंह भी हैं। उनके नाम के आगे तारीख 28 जुलाई 2010 और राशि 25 लाख रुपये लिखी है। सलमान खुर्शीद के नाम के आगे जुलाई 2010 से लेकर अक्टूबर 2010 के चार महीनों में 10-10 लाख रुपये लिखे हैं। यह राशि हर महीने की सात तारीख को दी गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री रविंशंकर प्रसाद के नाम के आगे भी 13 अक्टूबर 2010 को सवा करोड़ रुपये की राशि दर्ज है।

सहारा की प्रवष्टियों में शीला दीक्षित का नाम, कांग्रेस ने ट्विटर पर खुद ही डाली थी एंट्री

chat bot
आपका साथी