नागपुर में बच्चे के अपहरण के मामले में एक नेपाल के निवासी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी वर्ष 1996 में काम की तलाश में नेपाल से भारत आया था और तब से मुंबई ठाणे पुणे औरंगाबाद और नागपुर जैसे महाराष्ट्र के अधिकांश शहरों में घूम रहा है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 09:46 AM (IST)
नागपुर में बच्चे के अपहरण के मामले में एक नेपाल के निवासी को किया गया गिरफ्तार
नागपुर में बच्चे के अपहरण के मामले में एक नेपाल के निवासी को किया गया गिरफ्तार

इंदौर (M.P), एएनआइ। इंदौर पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) में चार साल के बच्चे के अपहरण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध राजेश दंडोतिया ने कहा, 'अभियुक्त, नेपाल निवासी का एक बच्चे को दिल्ली के रास्ते नेपाल ले जाने का इरादा था। बच्चे को जल्द ही नागपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा।' उन्होंने कहा कि 'नागपुर पुलिस ने हमसे संपर्क किया और एक बच्चे के अपहरण और आरोपी की एक तस्वीर के बारे में जानकारी दी। स्थान के आधार पर, आरोपी को पकड़ लिया गया और बच्चे को बचा लिया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी वर्ष 1996 में काम की तलाश में नेपाल से भारत आया था और तब से मुंबई ठाणे, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर जैसे महाराष्ट्र के अधिकांश शहरों में घूम रहा है। वह हर छह महीने में नेपाल जाता था। 

chat bot
आपका साथी