मामा ने दिल्ली से किया भांजे को किडनैप, कोडरमा में गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने शक के आधार पर मोबाइल सर्विलांस के आधार पर अपहरणकर्ता के बारे में पता लगाया और कोडरमा पुलिस को सूचित किया।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 04:04 PM (IST)
मामा ने दिल्ली से किया भांजे को किडनैप, कोडरमा में गिरफ्तार

कोडरमा। पूर्वी दिल्ली के संगम विहार थाना क्षत्र से अपहृत पांच वर्षीय बच्चे को पुलिस ने कोडरमा से मुक्त कराया है। 28 फरवरी को संगम विहार थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक राम के पांच वर्षीय बेटे नीरज कुमार उर्फ नितिन का अपहरण कर उसे पुरुषोत्तम एक्स्प्रेस के जरिए कोडरमा लाया जा रहा था।

मामले की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने शक के आधार पर मोबाइल सर्विलांस के आधार पर अपहरणकर्ता के बारे में पता लगाया और कोडरमा पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कोडरमा पुलिस ने ट्रेन में ही अपहरणकर्ता को धर दबोचा और उसके चंगुल से बच्चे को छुड़ा लिया। आश्चर्य की बात यह है कि बच्चे को अगवा करने वाला शख्स मनोज राम और कोई नहीं, बल्कि उसका मामा ही था। मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी