अपनी पत्नियों को छोड़कर फरार होने वाले 8 NRI पतियों का पासपोर्ट, वीजा रद

एनआरआई पतियों पर गिरी गाज, अपनी पत्नियों को छोड़कर फरार हो जाने वाले एनआरआई पतियों का पासपोर्ट और वीजा रद कर दिया जाएगा।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 10:32 AM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 10:32 AM (IST)
अपनी पत्नियों को छोड़कर फरार होने वाले 8 NRI पतियों का पासपोर्ट, वीजा रद
अपनी पत्नियों को छोड़कर फरार होने वाले 8 NRI पतियों का पासपोर्ट, वीजा रद

नई दिल्ली (जेएनएन)। अपनी पत्नियों को छोड़कर फरार हो जाने वाले एनआरआई पतियों के खिलाफ सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 8 एनआरआई पुरुषों के पासपोर्ट को इसलिए रद कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। महिला व बाल विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया। इसके लिए महिला-बाल विकास मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मिलकर इन मामलों की जांच के लिए एनआरआई अपराधियों के खिलाफ एक समिति गठित की थी।

इस समिति को पिछले दो महीनों में इस तरह की कुल 70 शिकायतें मिली थीं। अधिकारियों ने बताया कि, शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ऐसे आठ एनआरआई पतियों के पासपोर्ट रद कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने इस तरह की शादी के पंजीकरण के लिए एक अलग से पोर्टल शुरू किया है, लेकिन इसे अभी तक चालू नहीं किया जा सका है।

महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया था कि वे इस तरह की शादियों के पंजीकरण की जानकारी मंत्रालय को सौंपें ताकि पोर्टल को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

मंत्रालय ने शुरू में कहा था कि सभी एनआरआई को शादी जल्द ही सात दिनों के भीतर पंजीकृत करा लेना आवश्यक होगा और अगर तय समयसीमा के भीतर ये नहीं किया गया तो इसमें शामिल रहने वाले का पासपोर्ट और वीजा जारी नहीं किया जाएगा। अपनी पत्नियों को छोड़कर फरार हो जाने वाले एनआरआई अपराधियों के खिलाफ एक और प्रस्ताव लाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी