अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन में अबतक 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुए कई भूस्खलन की घटनाओं में एक 8 वर्षीय बच्चे सहित कम से कम आठ लोग मारे गए।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:45 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:45 AM (IST)
अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन में अबतक 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा
अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन में अबतक 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

ईटानगर, एएआइ। अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुए कई भूस्खलन की घटनाओं में एक 8 वर्षीय बच्चे सहित कम से कम आठ लोग मारे गए। राज्य में लगातार बारिश के बाद पापुम पारे जिले और मोदिरिजो क्षेत्र के तिगडो गांव में घटनाएं हुईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा और आने वाले भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए इन घटनाओं पर दुख जताया है। साथ ही इस भूस्खल में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। 

 
chat bot
आपका साथी