शर्मनाक! 75 वर्षीय एक शख्स ने किया अपनी परपोती के साथ बलात्कार

पुलिस द्वारा जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक परिवार देवलाली के पास शिनगावे बाहुला गांव में रहता है

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 07:38 PM (IST)
शर्मनाक! 75 वर्षीय एक शख्स ने किया अपनी परपोती के साथ बलात्कार
शर्मनाक! 75 वर्षीय एक शख्स ने किया अपनी परपोती के साथ बलात्कार

नासिक, प्रेट्र। नासिक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तरफ तो बड़े बुजुर्गों के पास होने से परिवार के छोटे सदस्य अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। ऐसे में एक दादा पर अपनी ही साढ़े तीन साल की परपोती का शील भंग करने का आरोप लगा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 और 22 जनवरी के दिन नाबालिग पीड़िता अपने घर पर अकेली थी, उसी दौरान उसके दादा ने नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: सगे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहनों की बात सुनकर सन्न रह गई सहेली


पुलिस द्वारा जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक परिवार देवलाली के पास शिनगावे बाहुला गांव में रहता है। परिवार के सदस्य बाहर गए थे, जिसके बाद दादा और नाबालिग पीड़िता घर पर अकेले थे।

अधिनियम 2012 (POCSO) एक्ट के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और बच्चों की सुरक्षा (भंग शील) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, विरोध करती तो प्राइवेट पार्ट पर करता प्रहार

रविवार को पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के शरीर के निजी भाग पर चोट के निशान देखें, जिसके बाद देवलाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।

chat bot
आपका साथी