COVID-19: केरल में लॉकडाउन उल्लंघन करने को लेकर 402 मामले दर्ज

राज्य में Covid-19 के 14 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिनसे अब कुल मामलों की संख्या 105 हो गई है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 08:57 AM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 08:57 AM (IST)
COVID-19: केरल में लॉकडाउन उल्लंघन करने को लेकर 402 मामले दर्ज
COVID-19: केरल में लॉकडाउन उल्लंघन करने को लेकर 402 मामले दर्ज

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केरल में लॉकडाउन के पहले दिन मंगलवार को पुलिस ने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए राज्य भर में 402 मामले दर्ज किए हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कहा कि लोगों को लॉकडाउन को गंभीरता से लेना चाहिए और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, 'राज्य में Covid-19 के 14 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनसे अब कुल मामलों की संख्या 105 हो गई है।'

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, भारत में 536 COVID-19 के पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो गई है। जानलेवा वायरस के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर सभी राज्यों में पुलिस ने सख्ती दिखाई। सभी राज्यों में मामले दर्ज किए गए और लोगों को गिरफ्त में लिया गया। पंजाब में भी कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। मंगलवार को राज्य में 346 लोगों पर केस दर्ज किए और 320 को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार दोपहर से पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन कफ्र्यू लगा दिया था। इसके बावजूद लोग उल्लंघन करते रहे।

chat bot
आपका साथी