खुद को दाऊद का गुर्गा बता हॉक्स कॉल करने वाला लातूर से गिरफ्तार

मुंबई एटीएस ने हॉक्स कॉल करने वाले 19 वर्षीय किशोर को लातूर से गिरफ्तार किया है। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। गिरफ्तार किशोर ने गोरेगांव स्थित एक कंपनी में फोन करके कहा था कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है, दाऊद के पास परमाणु बम है। वह किसी भी समय मुंबई तथा भारत के अन्य हिस्सों में गिरा सकता है।

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 09:40 PM (IST)
खुद को दाऊद का गुर्गा बता हॉक्स कॉल करने वाला लातूर से गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई एटीएस ने हॉक्स कॉल करने वाले 19 वर्षीय किशोर को लातूर से गिरफ्तार किया है। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। गिरफ्तार किशोर ने गोरेगांव स्थित एक कंपनी में फोन करके कहा था कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है, दाऊद के पास परमाणु बम है। वह किसी भी समय मुंबई तथा भारत के अन्य हिस्सों में गिरा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मोतीराम कदम ने बताया कि 19 वर्षीय किशोर जिसका नाम अनिल खिलाड़े है, बहुत सरल तरीके से गिरफ्तार किया गया। उन्होने बताया कि जब मेरे पास नंबर मिला, मैंने उस नंबर पर कॉल किया। कॉल को अनिल के पिता ने उठाया। बाद में उसके पिता ने उसे लातूर थाना लेकर आए। कॉल के बारे में पूछे जाने पर अनिल ने बताया कि मैंने सिर्फ मजाक किया था। मुझे नहीं पता था कि इसके लिए मैं गिरफ्तार हो जाऊंगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़े बहुत मासूम है। उसे अभी बाहरी दुनिया के बारे में कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पढ़ने में भी औसत है और खेती में अपने पिता की मदद करता है।

गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को गोरेगांव राजमार्ग पर नेस्को परिसर के अंदर स्थित एक कंपनी में कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सुजीत सिंह बताया और कहा कि वह लंदन से बोल रहा है, बाद में उसने बताया कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और दाऊद को जानता है। आगे उसने कहा कि दाऊद एटम बम तक पहुंच गया है वह कभी भी मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों में हमला कर सकता है। इसके बाद उसने फोन काट दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी।

पढ़े : महिला ने ऑटो चालक की शिकायत सोशल साइट पर की, कमिश्नर ने की कार्रवाई

chat bot
आपका साथी