1971 में कराची बंदरगाह पर हमले के हीरो रहे ले. कमांडर काविना का निधन

1971 को पाकिस्तानी नौसेना और कराची बंदरगाह पर हुए मिसाइल हमले में कमांडिग अधिकारी रहे लेफ्टिनेंट कमांडर बीएन काविना का निधन हो गया है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sun, 02 Jul 2017 06:08 AM (IST) Updated:Sun, 02 Jul 2017 06:08 AM (IST)
1971 में कराची बंदरगाह पर हमले के हीरो रहे ले. कमांडर काविना का निधन
1971 में कराची बंदरगाह पर हमले के हीरो रहे ले. कमांडर काविना का निधन

नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत-पाक युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट कमांडर बीएन काविना का निधन हो गया है। वह 80 वर्षो के थे। 1971 की लड़ाई में कराची पर हुए मिसाइल हमले के दौरान उन्होंने नौसेना के पोत निपात को कमांड किया था।

नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि काविना ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया में अंतिम सांस ली। वहां वह अपने बेटे के साथ रह रहे थे। चार दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी नौसेना और कराची बंदरगाह पर हुए मिसाइल हमले में काविना निपात के कमांडिंग अधिकारी थे। इस अभियान का कूट नाम त्रिशूल था। इस अभियान में 25 मिसाइल स्क्वाड्रन के साथ नौसेना के पोत निपात, निर्घट और वीर शामिल था। लेफ्टिनेंट कमांडर काविना कराची पर हमले के मुख्य योजनाकार थे।

 यह भी पढ़ें: 1971 के युद्ध के शहीद के परिवार को नहीं मिली आर्थिक सहायता

 यह भी पढ़ें: हरियाणा में 45 साल बाद 120 शहीदों के परिजनों को नौकरी

chat bot
आपका साथी