RBI Grade B Exam 2019: आरबीआई ने ग्रेड बी परीक्षा का इंटरव्यू किया स्थगित, यहां जानें पूरी अपडेट

RBI Grade B Exam 2019 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India ) ने आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा 2019 (RBI Grade B ) के संबंध में एक एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 22 Apr 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Apr 2020 07:10 PM (IST)
RBI Grade B Exam 2019:  आरबीआई ने ग्रेड बी परीक्षा का इंटरव्यू किया स्थगित, यहां जानें पूरी अपडेट
RBI Grade B Exam 2019: आरबीआई ने ग्रेड बी परीक्षा का इंटरव्यू किया स्थगित, यहां जानें पूरी अपडेट

RBI Grade B Exam 2019: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India ) ने आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा 2019 (RBI Grade B ) के संबंध में एक एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक आरबीआई ग्रेड बी के लिए इंटरव्यू एग्जाम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब इस संबंध में नई जारी तारीखों की घोषणा लॉकडाउन के बाद की जाएगी। बता दें कि यह इंटरव्यू को 4 मई से 7 मई 2020 तक प्रस्तावित था। लेकिन अब यह अगले आदेशों तक के लिए टाल दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 199 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आरबीआई ने अपने जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जारी की जाएगी। इसलिए कैंड्डीटे्स केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन को ही चेक करें। इसके अलावा कहीं भ्रमित न हों। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने आरबीआई के फर्स्ट और सेकेंड पेपर में सफलता प्राप्त की थी, उन्हें ही अब इंटरव्यू परीक्षा में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं के परिणाम 27 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था। इसके बाद इंटरव्यू का शेड्यूल तय किया गया था। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। वैसे आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा के अलावा अन्य तमाम परीक्षाएं रद्दद की जा चुकी हैं। इसके मुताबिक कई प्रतियोगी परीक्षाएं टाली जा चुकी हैं। इनके अलावा  सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी, पंजाब, गुजरात सहित अन्य बोर्ड ने भी देश में कोरोना वायरस के खतरे की वजह से परीक्षाएं टाल दी थीं। 

हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन खुलने के बाद यह परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं अगर देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बात करें तो अब यह संख्या 19 हजार पार कर चुका है। इसके अलावा सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि हजारों लोग इससे ठीक भी चुके हैं। लेकिन फिर भी हर दिन तेजी से मामले सामने आ रहे हैं।  

 
chat bot
आपका साथी