HBSA 10th,12th Result 2018: हरियाणा में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 12:16 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 10:15 PM (IST)
HBSA 10th,12th Result 2018: हरियाणा में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित
HBSA 10th,12th Result 2018: हरियाणा में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित

नई दिल्ली (जेएनएन)। हरियाणा में जिन छात्रों ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है उन्हें अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब उन छात्रों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 10वीं और 12वीं के एक तय समय के अंदर घोषित किया है।

इस साल हरियाणा में 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से शुरू हुई और 31 मार्च तक चली थी जबकि 12वीं की परीक्षा 7 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चली थी। आज इन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होते ही राज्य के 8 लाख छात्रों का भविष्य तय हो जाएगा। रिजल्ट की घोषणा होते ही यह आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

बढ़ते तापमान के साथ ही छात्रों में परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव भी वैसे ही बढ़ रहे हैं। इसलिए छात्रों से आग्रह है कि वे अपने रिजल्ट को लेकर ज्यादा हतोत्साहित ना हों। जरूरी है वे अफवाहों पर ध्यान ना दें और खुद पर भरोसा रखें।

छात्र अपने परिणाम जानने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और एजुकेशन बोर्ड भिवानी हरियाणा एप से भी जान सकते हैं। इसके अलावा रिजल्‍ट की लेटेस्‍ट जानकारी के लिए जागरण की एजुकेशन वेबसाइट jagranjosh का रुख भी छात्र कर सकते हैं। रिजल्‍ट देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

-10वीं का रिजल्ट जानने के लिए bseh.org.in साइट विजिट करें।

-नीचे दिए गए बॉक्स में पूछे गए जानकारियों को भरें।

-सबमिट के बटन पर क्लिक करें रिजल्ट सामने होगा।

-रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा भिवानी की स्थापना 1969 में चंडीगढ़ में हुई थी। बोर्ड ने पहली 10वीं की परीक्षा 1970 में आयोजित की थी, जबकि पहली 12वीं की परीक्षा 1976 में आयोजित की थी। राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए इस बोर्ड की स्थापना की गई थी।

chat bot
आपका साथी