UKPSC ACF Mains Admit Card 2021: सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UKPSC ACF Mains Admit Card 2021 जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना है वे आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:39 PM (IST)
UKPSC ACF Mains Admit Card 2021: सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UKPSC ACF Mains Admit Card 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) मुख्य परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट, ukpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

इन स्टेप से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा 2019 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, ukpsc.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर रिसेंट अपडेट्स सेक्शन में संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। यहां ईमेल आईडी और पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या फिर नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तीन विकल्पों में से किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करें। इसके बाद, अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगइन करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल्स को चेक करें। आगे के संदर्भ में एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।

बता दें कि सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 17 मार्च, 2021 तक किया जाना है। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जबकि, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के माध्यम से सहायक वन संरक्षक के कुल 45 रिक्त पद भरे जाने हैं।

chat bot
आपका साथी