UGC NET Result 2022: यूजीसी ने की घोषणा, इस दिन घोषित होगा नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 रिजल्ट, चेक करें डेट

UGC NET Result 2022 यूजीसी नेट जून 2021 और दिसंबर 2020 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक हुआ था।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 16 Feb 2022 02:13 PM (IST) Updated:Wed, 16 Feb 2022 02:24 PM (IST)
UGC NET Result 2022: यूजीसी ने की घोषणा, इस दिन घोषित होगा नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 रिजल्ट, चेक करें डेट
UGC NET Result 2022:यूजीसी ने नेट दिसंबर 2020 (UGC NET December Result 2021) जून 2021 (UGC NET June Result 2022)

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UGC NET Result 2022: यूजीसी ने नेट दिसंबर 2020 (UGC NET December Result 2021) और जून 2021 (UGC NET June Result 2022) रिजल्ट के संबंध में बड़ी घोषणा की है। इसके अनुसार, दोनों सत्रों के लिए नतीजें जल्द ही घोषित किए जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से किए ट्विटर पर घोषणा के अनुसार, यूजीसी का कहना है कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा के परिणाम एक या दो दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूजीसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ नेट रिजल्ट जारी करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इसमें एक या दो दिन का समय लग सकता है।

UGC says the results for UGC-NET December 2020 and June 2021 exams will be declared in a day or two pic.twitter.com/DKYh0SI0VB— ANI (@ANI) February 16, 2022


बता दें कि यूजीसी नेट रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर NTA को टैग करके  UGC NET 2O21 परिणाम अपडेट के बारे में पूछ रहे थे। इसके साथ ही छात्र कुछ ट्वीट्स में कह रहे थे कि एनटीए हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थी परेशान थे लेकिन अब यूजीसी की ओर से जारी सूचना से अभ्यर्थियों को स्पष्ट स्थिति हो गई है। 

यूजीसी दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्रों के लिए UGC NET 2021 की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही NTA ने अब आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति उठाने की सुविधा को बंद कर दिया है। बता दें कि UGC NET जून 2021 और दिसंबर 2020 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार, पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरा चरण 4 से 5 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में हुआ था।

chat bot
आपका साथी