गर्मियों की छुट्टियों के बाद दिल्ली और हरियाणा में आज से खुले स्कूल, COVID-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से हो रहा पालन

हरियाणा के स्कूल सरकार के आदेश के अनुसार सामान्य समय में सुबह 8 बजे से दोपहर 230 बजे तक तक सख्त कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। डीओई हरियाणा ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 10:05 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 10:14 AM (IST)
गर्मियों की छुट्टियों के बाद दिल्ली और हरियाणा में आज से खुले स्कूल, COVID-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से हो रहा पालन
1 जुलाई 2022 यानी कि आज से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो गई है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। 1 जुलाई 2022 यानी कि आज से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो गई है। इसके तहत, देश की राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी आज से स्कूलों को खोल दिया गया है। लगभग एक महीने की गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में एक बार फिर से ऑफलाइन कक्षाओं का संचलान शुरू किया गया है। हालांकि देश के कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इनमें दिल्ली और हरियाणा भी शामिल हैं। इन दोनों राज्यों में भी कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में स्कूलों ने महामारी से निपटने के लिए सख्ती से इंतजाम किए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

हरियाणा के स्कूल सरकार के आदेश के अनुसार सामान्य समय में सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तक सख्त कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। डीओई, हरियाणा ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी और कहा था कि सभी स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों से पहले हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। लेकिन अब स्कूल सुबह 8 बजे संचालित किए जा रहे हैं।

वहीं दिल्ली में आज से स्कूलों को खोल दिया गया है और यहां कोरोना महामारी से बचने के लिए सख्त उपाय अपनाए जा रहे हैं। वहीं इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली में स्कूल के प्रधानाचार्यों का कहना है कि, छात्रों के ऑफ़लाइन कक्षाओं में अब और कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही इस महामारी से बचने के लिए सख्त उपाय अपनाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि देश में साल 2020 और 2021 कोरोना महामारी के चलते ज्यादातर महीनों में स्कूल बंद ही रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी