RSMSSB Patwari final result 2021: राजस्थान पटवारी फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां जानें चेक करने का तरीका

RSMSSB Patwari final result 2021 RSMSSB पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद परिणाम 25 जनवरी 2021 को जारी किए गए थे। इसके बाद अब फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 08:03 AM (IST)
RSMSSB Patwari final result 2021: राजस्थान पटवारी फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां जानें चेक करने का तरीका
RSMSSB Patwari final result 2021: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB)

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB Patwari final result 2021: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। RSMSSB ने रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किया है। ऐसे में परीक्षा में देने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना स्कोर देख सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

RSMSSB Patwari final result 2021: राजस्थान पटवारी फाइनल परिणाम चेक करने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

राजस्थान पटवारी फाइनल परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद 'समाचार और सूचनाएं' टैब पर क्लिक करें।अब, 'पटवार 2021: चयनित उम्मीदवारों की सूची' लिंक पर जाएं। RSMSSB पटवारी अंतिम मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसके बाद रिजल्ट चेक करें और सेव करें। भविष्य में उपयोग के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

RSMSSB पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद आंसर-की 22 नवंबर 2022 को रिलीज की गई थी। आंसर-की पर अभ्यर्थियों को आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। इसके तहत अगर किसी उत्तर की जांच ठीक नहीं है तो उसके लिए अभ्यर्थियों को आपत्ति उठाने का मौका दिया गया। इसके बाद परिणाम 25 जनवरी, 2021 को जारी किए गए थे। नतीजों की घोषणा होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया था। इसके बाद, अभ्यर्थियों के सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स की ढंग से जांच होने के बाद नतीजों की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) ने ने 5610 पटवारी पदों को भरने के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी