RSMSSB NTT Result 2019: एनटीटी टीचर के नतीजे घोषित, 1310 पदों पर हो रही है भर्ती

RSMSSB NTT Result 2019 राजस्थान नर्सरी टीचर ट्रेनिंग के लिए परिणामों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं अब आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 09:53 AM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 10:08 AM (IST)
RSMSSB NTT Result 2019: एनटीटी टीचर के नतीजे घोषित, 1310 पदों पर हो रही है भर्ती
RSMSSB NTT Result 2019: एनटीटी टीचर के नतीजे घोषित, 1310 पदों पर हो रही है भर्ती

जयपुर, जेएनएन। RSMSSB NTT Result 2019: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने RSMSSB NTT (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in है। रिजल्ट की घोषणा से पहले बोर्ड ने मार्च में प्रोविजनल आंसर-की और मास्टर क्वेशचन पेपर की घोषणा की थी। RSMSSB द्वारा NTT Exam 2018 का आयोजन इसी साल 24 फरवरी को किया गया था। बता दें कि बोर्ड इन पदों पर 1300 से भी ज्यादा भर्तियां करने जा रहा था। जिन उम्मीदवरों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

RSMSSB NTT Result 2019 ऐसे करें चेक-
RSMSSB NTT रिजल्ट के साथ विभिन्न कैटेगरीज के लिए कटऑफ भी रिलीज की गई है। उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर कटऑफ और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और नाम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं- सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां RSMSSB NTT के लिंक पर क्लिक करें। अब लिस्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। अब अपना रोल नंबर लिस्ट में चेक कर लें। लिस्ट को डाउनलोड कर लें या फिर इसका एक प्रिंट ले लें। (अगर लिस्ट में नाम मौजूद हो)

मार्च के अंत में बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को यह अधिकार दिया गया था कि यदि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नजर आए तो वो इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हर एक आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए शुल्क जमा करना था। उम्मीदवार फीस का भुगतान अपनी SSO आईडी के द्वारा वेबसाइट के पर कर सकते थे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी