RRB JE Recruitment 2018: वैकेंसी में हुआ बदलाव, जानें नया अपडेट

RRB JE Recruitment 2018 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board- RRB) ने RRB JE Recruitment 2018 की वैकेंसी में बदलाव किया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 01:09 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 03:41 PM (IST)
RRB JE Recruitment 2018: वैकेंसी में हुआ बदलाव, जानें नया अपडेट
RRB JE Recruitment 2018: वैकेंसी में हुआ बदलाव, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली, जेएनएन। RRB JE Recruitment 2018: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board- RRB) ने RRB JE Recruitment 2018 की वैकेंसी में बदलाव किया है। बोर्ड ने 74 और नए आवेदन मांगे हैं। नए आवेदन कोलकाता डिविजन के लिए मांगे गए हैं। कोलकाता डिविजन में पहले 1519 वैकेंसी, जो अब बढ़कर 1593 हो गई। इसको लेकर जारी नोटिफिकेशन को आप आरआरबी मुंबई या आरआरबी कोलकाता की आधिकारिक साइट rrbmumbai.gov.in या rrbkolkata.gov.in पर देख सकते हैं। RRB JE 2019 का रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद है।

बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में पद के साथ वैकेंसी भी बढ़ गई है। मांगे गए आवदेन की संख्या 13,487 से बढ़कर 13,561 हो गई है। इसमें JE/ P-Way,JE /Works और JE/S&T/Signal के लिए 12 पद बढ़े हैं, तो वहीं JE/S&T/ Telecommunication में 11 और JE/Electrical/TRS में 27 पद बढ़ाए गए हैं।

बता दें कि चयन प्रक्रिया में पहले 1st CBT एग्जाम देना होगा। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी 2nd CBT एग्जाम देंगे। पहले परीक्षा के बाद अब जल्द ही दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। 1st CBT परीक्षा 22 मई से 29 मई, 2019 के बीच आयोजित कराई गई थी। इसी परीक्षा की Answer Key 11 जुलाई, 2019 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 2nd CBT एग्जाम में 120 मिनट की अवधि होगी और इसमें 150 प्रश्न होंगे। प्रश्न बहुविकल्पीय के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के भी होंगे। इस पेपर में जीएस, भौतिक और रसायन विज्ञान, कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें, पर्यावरण की मूल बातें और प्रदूषण नियंत्रण और तकनीकी क्षमताओं से संबधिंत प्रश्न होंगे।  

chat bot
आपका साथी