RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड दसवीं में छात्राएं निकली आगे, 90.49% कुल परीक्षार्थी पास

RBSE 10th Result 2023 पिछले साल की बात करें तो 2022 में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 82.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं छात्राओं ने बाजी मारी थी। 84.38 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं जबकि 81.62 फीसदी छात्र पास हुए थे।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 02 Jun 2023 10:27 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jun 2023 02:52 PM (IST)
RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड दसवीं में छात्राएं निकली आगे, 90.49% कुल परीक्षार्थी पास
RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड दसवीं के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड दसवीं के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो गया है। नतीजों की घोषणा शिक्षा बीडी कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान आज, 02 जून को दोपहर 1 बजे । प्रेस की गई है। कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर नतीजों की जांच कर सकेंगे। नतीजों के साथ-साथ बोर्ड पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या और असफल होने वाले कैंडिडेट् की संख्य भी जारी करता है। हालांकि, बोर्ड टॉपर लिस्ट रिलीज नहीं करता है। इसी मौके पर यह भी मालूम हो जाएगा कि आखिर आरबीएसई 10वीं के नतीजों में कौन आगे निकला है। लड़के या लड़कियां कौन निकली हैं आगे, यह मालूम हो जाएगा।

साल 2022 में लड़कियां निकली थीं आगे 

पिछले साल की बात करें तो 2022 में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 82.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं छात्राओं ने बाजी मारी थी। 84.38 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं, जबकि 81.62 फीसदी छात्र पास हुए थे।

RBSE Class 10 Result 2023: आरबीएसई मैटिक परिणाम की जांच करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स

आरबीएसई मैटिक परिणाम 2023 की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।इसके बाद, होमपेज से RESULT 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब आने वाली नई विंडो से कक्षा 10 विकल्प का चयन करें। अब अपना आरबीएसई कक्षा 10 रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपका राजस्थान 10वीं कक्षा का परिणाम 2023 स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 1.90 लाख छात्राओं ने हासिल की फर्स्ट डिवीजन, 92.35% पास

यह भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2023 LIVE: बस खत्म होने को है राजस्थान बोर्ड दसवीं रिजल्ट का इंतजार, 10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हुए थे शामिल

chat bot
आपका साथी