Punjab Police Constable Result 2021: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

रिपोर्टों के अनुसार कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 4.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।वहीं इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की 29 सितंबर2021 को जारी की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 1 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया था।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:52 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:52 AM (IST)
Punjab Police Constable Result 2021: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने 4358 पदों के लिए आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (Punjab Police Recruitment Board) ने 4358 पदों के लिए आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल लिखित परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। ऐसे में, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Punjab Police Constable Result 2021: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाएं और उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन या शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम वाली पीडीएफ फाइल देखें और डाउनलोड करें। इसके अलावा, भविष्य के किसी भी संदर्भ के लिए मेरिट सूची का प्रिंटआउट लें।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 4.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की 29 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां उठाने के लिए 1 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया था। इसके बाद, आपत्तियों पर विचार करने के बाद पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021 जारी किया जा रहा है। अभ्यर्थी ध्यान रखें, परिणाम पूरी तरह से उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्ति और संशोधित आंसर-की पर आधारित है।

इस रिजल्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन या फिर शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे। डीवी, पीएमटी और पीएसटी के लिए दिनांक, समय और स्थान का विवरण पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड 29 नवंबर, 2021 से भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021 और आगामी प्रक्रियाओं के बारे में अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

chat bot
आपका साथी