DU Admission 2021 Cut Off: यहां चेक करें यूजी मेरिट बेस्ड कटऑफ लिस्ट पर लेटेस्ट अपडेट, पढ़ें प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी

DU Admission 2021 Cut Off दिल्ली विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए 2 अगस्त 2021 से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 निर्धारित थी। कुल 438696 कैंडिडेट्स ने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अब पहली कटऑफ सूची जारी की जाएगी।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 03:34 PM (IST)
DU Admission 2021 Cut Off: यहां चेक करें यूजी मेरिट बेस्ड कटऑफ लिस्ट पर लेटेस्ट अपडेट, पढ़ें प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी
admission.uod.ac.in और nta.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं डिटेल इन्फॉर्मेशन

DU Admission 2021 Cut Off: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा संबंद्ध कॉलेजों में मेरिट बेस्ड यूजी प्रवेश के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी की जानी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहली कटऑफ सूची 1 अक्टूबर तक जारी की जाएगी। इससे पहले, हाल ही में डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपनी पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। बता दें कि सेंट स्टीफंस कॉलेज की अपनी अलग प्रवेश प्रक्रिया है, जिसमें 12वीं के मार्क्स के लिए 85 प्रतिशत वेटेज और इंटरव्यू के लिए 15 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है।

डीयू अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2 अगस्त, 2021 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई थी। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 31 अगस्त, 2021 थी। कुल 438696 उम्मीदवारों ने यूजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया डीयू के एडमिशन पोर्टल, admission.uod.ac.in के माध्यम से पूरी की गई थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के दौरान फिजिकल वेरिफिकेशन के समय अपने डाक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी को साथ ले जाना होगा। अधिक जानकारी यूजी एडमिशन पोर्टल के जरिये हासिल कर सकते हैं।

वहीं, हाल ही में एनटीए ने डीयू एंट्रेंस बेस्ड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा (DUET) का डिटेल शेड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम nta.ac.in पर उपलब्ध है। हालांकि, प्रवेश परीक्षा की तिथियों की घोषणा पूर्व में ही की गई थी और अब विस्तृत कार्यक्रम उपलब्ध करा दिए गए हैं। DUET 2021 का आयोजन 26 सितंबर, 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2021 को किया जाना है। उम्मीदवार, वेबसाइट पर जाकर पाठ्यक्रम और विषय के अनुसार, शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए दो प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं। कुछ कोर्सेज में नामांकन मेरिट के आधार पर लिया जाता है, जबकि कुछ कोर्स में प्रवेश के लिए DUET का आयोजन किया जाता है। डिटेल जानकारी admission.uod.ac.in पर उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी