MPPSC SSE, SFS Exam 2023 Application: आज ही कर लें मध्य प्रदेश राज्य और वन सेवा परीक्षाओं के लिए आवेदन

MPPSC SSE SFS Exam 2023 Application मध्य प्रदेश राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षाओं के 2022 के संस्करण के लिए वर्तमान में चल रही आवेदन प्रक्रिया वीरवार 9 फरवरी 2023 को समाप्त होने जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 08 Feb 2023 10:56 AM (IST) Updated:Thu, 09 Feb 2023 06:57 AM (IST)
MPPSC SSE, SFS Exam 2023 Application: आज ही कर लें मध्य प्रदेश राज्य और वन सेवा परीक्षाओं के लिए आवेदन
MPPSC SSE, SFS Exam 2023 Application: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आवेदन शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क। MPPSC SSE, SFS Exam 2023 Application: एमपी पीसीएस और फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एमपी राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2022 और राज्य वन सेवा (SFS) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि वीरवार, 9 फरवरी 2023 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, mppsc.mp.gov.in पर जल्द से जल्द अपना अप्लीकेशन सबमिट कर लें। आवेदन के दौरान 500 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा, लेकिन एमपी की रिजर्व्ड कटेगरी के कैंडीडेट्स के लिए अप्लीकेशन फीस 250 रुपये ही है।

MPPSC SSE, SFS परीक्षा 2022 आवेदन लिंक MPPSC SSE 2022 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक MPPSC SFS 2022 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

MPPSC SSE, SFS Exam 2023 Application: 10 जनवरी को शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पीएससी ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षाओं के लिए अधिसूचनाएं एक साथ 30 दिसंबर 2022 को जारी की थी। राज्य सेवा परीक्षा अधिसूचना (सं.11/2022) के अनुसार कुल 427 पदों पर भर्ती की जानी है। इसी प्रकार, वन सेवा परीक्षा अधिसूचना (सं.12/2022) के मुताबिक परियोजना क्षेत्रपाल के कुल 15 पदों पर भर्ती होनी है। दोनों ही परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 को शुरू की गई ती।

MPPSC SSE, SFS Exam 2023 Application: आवेदन से पहले जानें योग्यता

मध्य प्रदेश एसएसई 2022 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक राज्य सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जहां आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जानी है। वन सेवा परीक्षा के लिए योग्यता जानने के लिए अधिसूचना लिंक पर जाएं।

यह भी पढ़ें - MPPSC Notification 2023: एमपी राज्य, वन और अभियांत्रिकी सेवा परीक्षाओं के लिए अधिसूचनाएं जारी

chat bot
आपका साथी