JAC 10th, 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक 91.42% स्टूडेंट्स पास, यहां जानें 12वीं का पास प्रतिशत

JAC 10th 12th Result 2022 साल 2021 में झारखंड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 433571 थी। वहीं 415924 स्टूडेंटस सफल हुए थे। वहीं झारखंड 12वीं साइंस की परीक्षा में उपस्थित छात्रों की कुल संख्या 88145 थी

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2022 10:07 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2022 03:56 PM (IST)
JAC 10th, 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक 91.42%  स्टूडेंट्स पास, यहां जानें 12वीं का पास प्रतिशत
JAC 10th, 12th Science Result 2022: झारखंड बोर्ड दसवीं, बारहवीं परिणाम का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 10th, 12th Science Result 2022: झारखंड बोर्ड दसवीं, बारहवीं परिणाम की राह देख रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल जेएसी 10वीं का रिजल्ट 2022 और 12वीं साइंस का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in 2022 पर रिलीज कर दिया है। वहीं 10वीं में रिजल्ट 91.42% फीसदी से अधिक रहा है। वहीं 12वीं में 95.60% रहा है। इसके बाद कक्षा 12वीं विज्ञान और झारखंड 10वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए छात्र-छात्राएं रोल नंबर एंटर करके रिजल्ट देख पाएंगे। वहीं इस मौके पर आइए जानते हैं कि पिछले वर्षो में कैसा रहा है रिजल्ट और किसने किया है टॉप। इसके अलावा, स्टूडेंट्स ध्यान दें कि वे आधिकरिक वेबसाइट्स के अलावा जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं। 

JAC Class 10th result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े आंकड़े

झारखंड बोर्ड 10वीं में उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या: 3,73,893

झारखंड बोर्ड 10वीं में प्रथम श्रेणी वाले छात्रों की कुल संख्या- 2,25,845

झारखंड बोर्ड 10वीं में द्वितीय श्रेणी वाले छात्रों की कुल संख्या - 1,24,000

झारखंड बोर्ड 10वीं में तृतीय श्रेणी वाले छात्रों की कुल संख्या - 23,524

JAC Class 12th result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े आंकड़े

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में उपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 66,000

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी वाले छात्रों की कुल संख्या - 54,768

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में द्वितीय श्रेणी वाले छात्रों की कुल संख्या: 5,117

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा मेंतृतीय श्रेणी वाले छात्रों की कुल संख्या: 13 जागरण जोश डॉट कॉम पर 12वीं रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक  जागरण जोश डॉट कॉम पर 10वीं रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

JAC 10th, 12th Result 2022: साल 2021 में ऐसा रहा है झारखंड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

साल 2021 में झारखंड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 4,33,571 थी। वहीं 4,15,924 स्टूडेंटस सफल हुए थे। वहीं झारखंड 12वीं साइंस की परीक्षा में उपस्थित छात्रों की कुल संख्या 88,145 थी, इनमें 76,590 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

यह भी पढ़ें - Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: झारखण्ड 10वीं और 12वीं साइंस के नतीजे आज, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित

JAC 10th, 12th Result 2022: साल 2021 में ऐसा रहा है रिजल्ट

साल 2021 में मैट्रिक टॉपर मनीष कुमार कटियार और इंटर के ओवरऑल टॉपर अमित कुमार रहे थे। दसवीं के टॉपर मनीष ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय से 98 फ़ीसदी अंक के साथ राज्य भर में टॉपर किया था। वही गिरिडीह के एसआरएसएसआर उच्च विद्यालय सुरिया के अमित कुमार ने 91.4 प्रतिशत अंक लाकर साइंस के टॉपर हुए थे। झारखंड एकेडमिक काउंस‍िल ने 17 जुलाई 2020 को 12 वीं बोर्ड रिजल्ट जारी क‍िए थे। इसके पहले बोर्ड ने 8 जुलाई 2020 को JAC 10th Result घोषित किया था।

बता दें कि इस साल यानी कि जेएसी बोर्ड 10वीं परीक्षाके लिए लगभग 3,99,010 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं परीक्षा राज्य भर के 1256 केंद्रों में आयोजित की गई थी। वहीं 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे देख सकेंगे। 

chat bot
आपका साथी