HPU MAT Result 2019: रिजल्ट घोषित, hpushimla.in से ऐसे करें डाउनलोड

HPU MAT Result 2019 की घोषणा हो चुकी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 10 Jun 2019 01:07 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 09:02 AM (IST)
HPU MAT Result 2019: रिजल्ट घोषित, hpushimla.in से ऐसे करें डाउनलोड
HPU MAT Result 2019: रिजल्ट घोषित, hpushimla.in से ऐसे करें डाउनलोड

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (HPU MAT) का सोमवार को रिजल्ट घोषित हो चुका है। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल ने HPU MAT 2019 की परीक्षा आयोजित करवाई थी। आज यूनिवर्सिटी ने MBA Entrance Test Resut 2019 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कैंडिडेट HPU MAT 2019  के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट hpushimla.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल ने 25 मई को HPU MAT 2019 की परीक्षा आयोजित करवाई थी। हिमाचल प्रदेश स्टेट लेवल एमबीए प्रवेश परीक्षा के जरिए एमबीए प्रोग्राम्स के लिए छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इसके बाद उन्हें यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एमबीए प्रोग्राम्स में प्रवेश दिया जाएगा। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी वो अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

HPU MAT 2019 छात्र ऐसे चेक करें

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpushimla.in पर जाएं। अब Download MBA Score Card ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपना यूजर आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कराएं। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा अपना परिणाम डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

HPU MAT 2019 स्कोरकार्ड पर उम्मीदवार की सभी जानकारियां दर्ज रहेंगी। जैसे उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, जन्म तिथि, HPU MAT 2019 के लिए रोल नंबर, सेक्शनल स्कोर और टोटल स्कोर सब मौजूद रहेगा। नतीजों की घोषणा के बाद छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी