Haryana Board Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं ,12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, डेटशीट बदली

Haryana Board Date Sheet 2023 रिवाइज्ड डेटाशीट के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 मार्च 2023 को समाप्त होंगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 28 मार्च 2023 को समाप्त होंगी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 03 Feb 2023 03:11 PM (IST) Updated:Fri, 03 Feb 2023 03:40 PM (IST)
Haryana Board Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं ,12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, डेटशीट बदली
Haryana Board Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट बदल दी गई है।

 एजुकेशन डेस्क। Haryana Board Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (Board of School Education, Haryana) ने 10वीं, 12वीं की डेटशीट को संशोधित कर दिया है। रिवाइज्ड डेटाशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाएं 28 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 

हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

पहले शेड्यूल के अनुसार, बीएसईएच 10 वीं गणित की परीक्षा, जो पहले 13 मार्च को निर्धारित की गई थी, अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं कक्षा के रिवाइज्ड टाइमटेबल के अनुसार यह पॉलिटिकल साइंस और मिलिट्री साइंस समेत अन्य विषयों के लिए भी डेट्स बदली गई हैं। इसके अनुसार, पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा जो पहले 14 मार्च, 2023 को होनी थी वो अब 13 मार्च, 2023 को आयोजित की जएगी। वहीं, सैन्य विज्ञान/नृत्य/मनोविज्ञान परीक्षा, जो पहले 13 मार्च को निर्धारित की गई थी अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी।

Haryana Board Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड दसवीं और बारहवीं डेटशीट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। अब होमपेज पर रिवाइज्ड डेट शीट थ्योरी पेपर फॉर सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरीAcademic/Open/Regular/Re-appear/Additional/Improvement) Examination Feb./Mar.-2023 पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक डेट शीट प्रदर्शित की जाएगी। अब चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लेकर रख लें। 

हरियाणा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा हॉल में जाने से पहले प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुरुप ही एग्जाम सेंटर पहुंचे।  

chat bot
आपका साथी