GATE 2021: गेट 2021 के लिए मॉक टेस्ट का लिंक gate.iitb.ac.in पर एक्टिव, करें चेक

GATE 2021 वेबसाइट पर विभिन्न विषयों के लिए मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस वर्ष पहली बार उम्मीदवारों के पास एक से अधिक विषयों के लिए टेस्ट में शामिल होने का विकल्प है। आईआईटी बॉम्बे ने इस बार दो नए विषयों की शुरुआत की है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 11:09 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 11:10 AM (IST)
GATE 2021: गेट 2021 के लिए मॉक टेस्ट का लिंक gate.iitb.ac.in पर एक्टिव, करें चेक
ऑफिशियल वेबसाइट पर विषय के अनुसार मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध है

GATE 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT Bombay) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2021) के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। मॉक टेस्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट, gate.iitb.ac.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने गेट 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके मॉक टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए साइन इन करना होगा।

बता दें कि वेबसाइट पर विभिन्न विषयों के लिए मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस वर्ष पहली बार उम्मीदवारों के पास एक से अधिक विषयों के लिए टेस्ट में शामिल होने का विकल्प है। आईआईटी बॉम्बे ने इस बार दो नए विषयों एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग और ह्यूमनिटीज एंड सोशल साइंसेज की शुरुआत की है। आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों के लिए लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं। उम्मीदवार, मॉक टेस्ट में हिस्सा लेकर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की प्रक्रिया को समझ सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि ऑफिशियल साइट पर मॉक टेस्ट का लिंक केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यास के लिए है। वास्तविक परीक्षा में प्रश्नों के प्रकार, पैटर्न और प्रारूप भिन्न हो सकते हैं।

इन स्टेप से ले सकते हैं मॉक टेस्ट में हिस्सा

मॉक टेस्ट के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, gate.iitb.ac.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध गेट 2021 मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां विभिन्न विषयों के लिए मॉक टेस्ट का अलग-अलग लिंक दिया गया है। उम्मीदवार ने जिस विषय के लिए आवेदन किया है, उसके लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर साइन इन करें। अब आप मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

गौरतलब है कि GATE 2021 का आयोजन 5 फरवरी से 14 फरवरी, 2021 तक दो शिफ्ट में किया जाना है। ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 8 जनवरी, 2021 को जारी होंगे। इसके परिणाम 22 मार्च, 2021 को घोषित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी