Delhi School Result 2024: आज 5,8, 9 और 11वीं कक्षाओं के नतीजे होंगे घोषित, edudel.nic.in पर कर पाएंगे चेक

पांचवीं आठवीं और नौंवी कक्षा के नतीजों की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद जरूरी डिटेल्स जैसे स्टूडेंट्स आईडी क्लास सेक्शन डेटऑफ बर्थ और टाइप ऑफ कोड सहित अन्य जानकारी एंटर करनी होगी। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। छात्र-छात्राएं परिणाम की प्रति लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Publish:Fri, 29 Mar 2024 03:37 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 07:46 AM (IST)
Delhi School Result 2024: आज 5,8, 9 और 11वीं कक्षाओं के नतीजे होंगे घोषित, edudel.nic.in पर कर पाएंगे चेक
Delhi School Result 2024: कल 5,8, 9 और 11वीं कक्षाओं के नतीजे होंगे घोषित, edudel.nic.in पर कर पाएंगे चेक

HighLights

  • पांचवीं, आठवीं और नौंवी कक्षा के परिणाम कल होंगे जारी
  • edudel.nic.in पर चेक कर पाएंगे नतीजे
  • रिजल्ट देखने के लिए एंटर करनी होगी जरूरी डिटेल्स

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली की ओर से हाल ही में तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं के नतीजे जारी कर किए गए हैं। वहीं, अब आज यानी कि 30 मार्च, 2024 को मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांचवीं, आठवीं और नौंवी कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। निदेशालय की ओर से परिणाम का एलान आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर किया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स जैसे स्टूडेंट्स आईडी, क्लास, सेक्शन, डेटऑफ बर्थ और टाइप ऑफ कोड सहित अन्य जानकारी एंटर करके नतीजों की जांच कर पाएंगे।

Delhi School Result 2024: 5, 8, 9 और 11 कक्षा के परिणाम ऐसे कर पाएंगे चेक

5, 8, 9 और 11 परिणाम की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को शिक्षा निदेशालय, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर उपलब्ध कक्षा वार लिंक प्रदर्शित होगा, जिस पर क्लिक करें। इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहां स्टूडेंट्स को अपनी पूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद, सबमिट पर क्लिक करना होगा और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Delhi School Result 2024: फरवरी-मार्च में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं 

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च, 2024 में आयोजित की गईं। वहीं, अब अलग-अलग तिथियों में नतीजो का एलान किया जा रहा है। रिजल्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए। बता दें कि पिछले साल, कक्षा 3, 4, 5, 6, 7 और 8 के परिणाम 28 मार्च, 2024 को घोषित किए गए थे। वहीं, कक्षा 9 और 11 के परिणाम 31 मार्च, 2024 को घोषित किए गए थे।

यह भी पढ़ें: Delhi School Result 2024: दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 3 से 7 तक का वार्षिक रिजल्ट हुआ घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

chat bot
आपका साथी