CUET UG Admit Card 2022: सीयूईटी एडमिट कार्ड जल्द, मॉक प्रैक्टिस क्वेश्चन NTA ने किए जारी, टेस्ट 15 जुलाई से

CUET UG Admit Card 2022 एनटीए द्वारा 15 जुलाई से विभिन्न निर्धारित तारीखों पर आयोजित किए जाने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानि सीयूईटी यूजी 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। इससे पहले एजेंसी ने मॉक प्रैक्टिस क्वेश्चन जारी किए हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 10:37 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 10:38 AM (IST)
CUET UG Admit Card 2022: सीयूईटी एडमिट कार्ड जल्द, मॉक प्रैक्टिस क्वेश्चन NTA ने किए जारी, टेस्ट 15 जुलाई से
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2022 और मॉक पेपर डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cuet.samarth.ac.in पर।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET UG Admit Card 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानि सीयूईटी यूजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया और त्रुटि सुधार व संशोधन की प्रक्रिया रविवार, 26 जून 2022 की रात 11.50 बजे समाप्त हो चुकी है। इसके बाद अंडर-ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन किए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2022 का इंतजार कर रहे हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, cuet.samarth.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपना सीयूईटी यूजी 2022 ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर दिए गए एग्जाम सेंटर, डेट और टाइम के अनुसार वे प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

दूसरी तरफ, NTA ने CUET UG 2022 के लिए तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। एजेंसी के एक नोटिस के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2022 का आयोजन जुलाई में 15, 16, 19 और 20 तारीखों पर एवं अगस्त में 5, 6, 7, 8 और 10 तिथि पर किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उनके चुने गये विषय समूह के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित के लिए NTA CUET UG एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। बता दें कि हर उम्मीदवार ने औसतन 5 विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन किया है और करीब 10 लाख आवेदन इस परीक्षा के लिए हुए हैं। उम्मीदवारों ने विभिन्न विषयों के कुल 54,000 से अधिक यूनीक कंबीनेशन के लिए आवेदन किया है। सीयूईटी यूजी 2022 से कुल 86 विश्वविद्यालयों में दाखिला दिया जाना है, इनमें 43 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 12 राज्य विश्वविद्यालय, 12 डीम्ड विश्वविद्यालय और 18 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।

CUET UG 2022: मॉक प्रैक्टिस क्वेश्चन NTA ने किए जारी

वहीं, एनटीए ने पहली बार आयोजित किए जा रहे कॉमन यूनवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट में सम्मिलित होने जा रहे छात्र-छात्राओं के अभ्यास के लिए मॉक प्रैक्टिस क्वेश्चन जारी करिए हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति, उनकी कठिनाई का स्तर, आदि जान सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से मॉक क्वेश्चन देख सकते है।

CUET UG 2022 मॉक प्रैक्टिस क्वेश्चन के लिए डायरेक्ट लिंक

chat bot
आपका साथी