CGBSE 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, cgbse.nic.in पर देखें नतीजे

CGBSE 12th Result 2022 CGBSE 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 घोषित हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र अपने रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करवाने के बाद अपना स्कोर देख सकेंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 12 May 2022 09:57 AM (IST) Updated:Sat, 14 May 2022 12:36 PM (IST)
CGBSE 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, cgbse.nic.in पर देखें नतीजे
CGBSE 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CGBSE 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE) ने 14 मई, 2022 को सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 (CGBSE 12th Result 2022) घोषित कर दिया गया। 12वीं के छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। 

जागरण जोश पर छत्तीसगढ 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक

जागरण जोश पर छत्तीसगढ़ 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक

जागरण जोश पर छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक

छत्तीसगढ़ बोर्ड दोनों कक्षाओं के कम से कम 8 लाख छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहीं कुछ समय पहले, CGBSE सचिव ने मीडिया रिपोर्टस में कहा था कि CGBSE 12वीं और 10वीं के परिणाम 2022 14 मई, 2022 को घोषित किए जा सकते हैं। अब ऐसे में दसवीं, बारहवीं के स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें ताजा जानकारी मिल सके।

cgbse.nic.in पर देख सकेंगे परिणाम

CGBSE 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 एक बार घोषित होने के बाद, छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करवाने के बाद अपना स्कोर देख सकेंगे। 

इस साल बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को 'हेलीकॉप्टर की सवारी' मुफ्त मिलेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा कर कहा था कि, "हवाई यात्रा हर किसी की इच्छा होती है। मेरा मानना ​​है कि हेलीकॉप्टर की सवारी बच्चों के मन में जीवन के आसमान में ऊंची उड़ान भरने की इच्छा पैदा करेगी और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और मेहनत करेंगे। बता दें कि CGBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।

chat bot
आपका साथी