CEED, UCEED 2023 रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर से होंगे शुरू, आईआईटी बॉम्बे ने की घोषणा

CEED UCEED 2023 कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिज़ाइन (common Entrance Exam for Design CEED 2023) और अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिज़ाइन ( Undergraduate Common Entrance Exam for Design UCEED 2023) 2023) परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ 18 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 05:41 PM (IST)
CEED, UCEED 2023 रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर से होंगे शुरू, आईआईटी बॉम्बे ने की घोषणा
आईआईटी बॉम्बे ने CEED, UCEED 2023 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु होने की तारीखों को घोषित कर दिया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CEED, UCEED 2023: आईआईटी बॉम्बे ने CEED, UCEED 2023 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु होने की तारीखों को घोषित कर दिया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ( Indian Institute of Technology Bombay, IIT Bombay) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिज़ाइन (common Entrance Exam for Design, CEED 2023) और अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिज़ाइन ( Undergraduate Common Entrance Exam for Design, UCEED 2023) 2023) के लिए 5 अक्टूबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं इन दोनोंं परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 अक्टूबर, 2022 को बंद हो जाएगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  CEED परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ceed.iitb.ac.in पर जाकर और UCEED परीक्षा के लिए uceed.iitb.ac.in पर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि 500 रुपये लेट फीस के साथ 18 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

CEED और UCEED रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने से पहले, छात्रों को सलाह दी जाती है कि, वे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की जांच कर लें। वहीं इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी / एसटी / महिला उम्मीदवारों के लिए 1750 रुपये का शुल्क देना होगा।

CEED, UCEED 2023: Steps To Apply परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

UCEED परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर uceed.iitb.ac.in और CEED- परीक्षा के लिए ceed.iitb.ac.in की जाएं। इसके बाद, आवेदन प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद, CEED, UCEED 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

बता दें कि CEED एग्जाम 2023 में सफल उम्मीदवारों को IISc बैंगलोर, IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद, IIT कानपुर, IIT रुड़की में मास्टर ऑफ डिज़ाइन (MDes) प्रोगाम में प्रवेश ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी