Bihar Board 10th result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देखने को मिला कड़ा मुकाबला, टॉप 5 लड़कियों ने मारी बाजी

Bihar Board 10th result 2022 बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in onlineonlinebseb.in के अलावा DigiLocker ऐप पर भी देख सकते हैं। स्टूडेंट्स परिणाम देखने के लिए बस रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद छात्र नतीजे देख सकेंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 31 Mar 2022 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 31 Mar 2022 04:27 PM (IST)
Bihar Board 10th result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देखने को मिला कड़ा मुकाबला, टॉप 5 लड़कियों ने मारी बाजी
Bihar Board 10th result 2022: बिहार बोर्ड (Bihar Board) 10वीं क्लास के रिजल्ट 2022 के जल्द जारी हो जाएंगे।

 नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 10th result 2022: बिहार बोर्ड (Bihar Board) 10वीं क्लास के रिजल्ट 2022 के जल्द जारी हो गए हैं। नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी सामने आ गई है। लेकिन इसी बीच अगले पिछले साल की मेधावी छात्र-छात्राओं की बात करें तो लड़के और लड़कियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस साल 2021 में लड़कियों ने कड़ी टक्कर दी है। इसके अनुसार, पहले स्थान पर रामायणी रॉय 2. सानिया कुमारी 2. विवेक कुमार ठाकुर 3. प्रज्ञा कुमारी 4. निर्जला कुमारी 5. अनुराग कुमार 5. सुरेश कुमार 5. निखिल कुमार रहे हैं। 

ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट  

वहीं साल 2021 में पहले स्थान पर बीएसईबी यानी कि BSEB बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 में पूजा कुमारी, शुभदर्शिनी और संदीप कुमार ने टॉप किया था। इस तरह पहली रैंक में दो लड़कियों और एक लड़के ने कब्जा जमाया था। इन तीनों छात्रों ने 500 में से 484 अंक (96.80 प्रतिशत अंक) के साथ पहली रैंक हासिल की थी। वहीं अगर ओवर ऑल रिजल्ट देखें तो यह 78.17 प्रतिशत रहा था।

वहीं बीते साल में दूसरे स्थान की बात करें तो दूसरे स्थान पर 7 छात्र रहे थें, जिन्होंने 483 अंक प्राप्त किए थे। वहीं मैट्रिक के रिजल्ट में 101 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। इसके अलावा, बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा 10 परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले टॉप-10 छात्रों को राज्य बोर्ड की तरफ से इनाम में लैपटॉप, किंडल-ए-बुक रीडर और नकद पुरस्कार दिए गए थे। वहीं अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साल की क्या स्थिति रहने वाली है। लड़के और लड़कियों में कौन मारेगा बाजी? बस यह कुछ घंटों में मालूम चल जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इसलिए हुई देरी

बिहार बोर्ड के 17 लाख से अधिक छात्र बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले, बीएसईबी 10वीं का परिणाम 25 मार्च 2022 तक घोषित किया जाना था। लेकिन, बोर्ड ने फरवरी में आयोजित हुई मैथ्स परीक्षा के लीक होने के चलते गणित विषय के लिए पुन: परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद 24 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इससे बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा में देरी हुई है। वहीं अब रिजल्ट जारी हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी