AIMA MAT 2019 Admit Card: mat.aima.in पर जल्द जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

AIMA MAT 2019 Admit Card ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑफिशियल वेबसाइट mat.aima.in पर आज यानी 10 सितंबर 2019 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 01:03 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 01:08 PM (IST)
AIMA MAT 2019 Admit Card: mat.aima.in  पर जल्द जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
AIMA MAT 2019 Admit Card: mat.aima.in पर जल्द जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

नई दिल्ली,जेएनएन। AIMA MAT 2019 Admit Card: AIMA MAT सितंबर सीबीटी परीक्षा 2019 का एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकता है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, आधिकारिक वेबसाइट  mat.aima.in पर आज यानी 10 सितंबर, 2019 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि इससे AIMA MAT 2019 Admit card कल यानी 09 सितंबर, 2019 को ही जारी किया जाना था, लेकिन डेट आगे बढ़ा दी गई। इसके पीछे वजह है  कि MAT रजिस्ट्रेशन डेट में किया गया बदलाव है। वहीं, अगर कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की बात करें, तो उसके डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर, 2019 को कराया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद सहेजकर रख लें, क्योंकि AIMA इसकी कोई हॉर्ड कॉपी डाक के माध्यम से उम्मीदवारों के पास नहीं भेजेगी।  उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MAT 2019 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

Step-1: सबसे पहले AIMA की ऑफिशियल वेबसाइट  mat.aima.in पर विजिट करें।  या फिर सीधे  https://mat.aima.in/sep19/card_login पर विजिट कर सकते हैं।
Step-2: इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेथ ऑफ बर्थ  और मेल आईडी की सहायता से लॉग-इन करें।
Step-3: आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
Step-4: इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

chat bot
आपका साथी