AIAPGET Admit Card 2020: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड ntaaiapget.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AIAPGET Admit Card 2020 ऑफिशियल नोटिस के अनुसार यदि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वह 8287471852 9650173668 9599676953 और 8882356803 पर कॉल कर के संपर्क कर सकता है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:19 PM (IST)
AIAPGET Admit Card 2020: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड ntaaiapget.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ऑफिशियल वेबसाइट के इस पेज से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड।

AIAPGET Admit Card 2020: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET 2020) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, ntaaiapget.nic.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर, 2020 को किया जाना है।

इन स्टेप से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, ntaaiapget.nic.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर उपलब्ध डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार इसे चेक करें और आगे उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रूप से रखें। 

बता दें कि ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यदि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 8287471852, 9650173668, 9599676953 और 8882356803 पर कॉल करके संपर्क कर सकता है। इसके अलावा, aiapget@nta.ac.in पर मेल करके भी संपर्क किया जा सकता है।

बता दें कि ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2020 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जा रहा है। आयुर्वेद, होमियोपैथी, सिद्ध, यूनानी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। आयुर्वेद का पेपर अंग्रेजी और हिन्दी दो भाषाओं में आयोजित होगा, जबकि होमियोपैथी का पेपर सिर्फ अंग्रेजी भाषा में होगा। वहीं, यूनानी का पेपर अंग्रेजी और उर्दू और सिद्ध का पेपर अंग्रेजी और तमिल में आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए व एसओपी और अन्य विवरणों के लिए, उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट, nta.nic.in पर विजिट करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी