व्यापार नीति में बदलाव से भारत की साख को नुकसान

देश की व्यापार नीतियों में बार-बार बदलाव तथा कृषि जिंसों के निर्यात पर प्रतिबंधों से एक विश्वसनीय व्यापारिक भागीदार के रूप में भारत की साख को नुकसान हो रहा है। यह कहना है उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ [सीआईआई] ने कही है।

By Edited By: Publish:Wed, 11 Apr 2012 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 11 Apr 2012 07:11 PM (IST)
व्यापार नीति में बदलाव से भारत की साख को नुकसान

नई दिल्ली। देश की व्यापार नीतियों में बार-बार बदलाव तथा कृषि जिंसों के निर्यात पर प्रतिबंधों से एक विश्वसनीय व्यापारिक भागीदार के रूप में भारत की साख को नुकसान हो रहा है। यह कहना है उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ [सीआईआई] ने कही है।

सीआईआई ने एक बयान में कहा कि भारत की व्यापार नीतियों में बार-बार बदलाव विदेशी खरीदारों के विश्वास को डिगा दिया है। सीआईआई के कृषि विपणन पर बने राष्ट्रीय कार्यबल के अध्यक्ष गोकुल पटनायक ने कहा कि कपास, दलहन, चीनी, कैसिइन जैसे विभिन्न कृषि जिंसों के निर्यात पर प्रतिबंध ने भारत के भरोसेमंद निर्यातक होने की विश्वसनीयता को खत्म कर दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी