घरवालों की डांट से परेशान प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

शनिवार सुबह शहर के हड़पसर इलाके की शिंदे बस्ती के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 3 बजे के आसपास की है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 01 May 2016 05:43 AM (IST) Updated:Sun, 01 May 2016 05:46 AM (IST)
घरवालों की डांट से परेशान प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पुणे : शनिवार सुबह शहर के हड़पसर इलाके की शिंदे बस्ती के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 3 बजे के आसपास की है।


- जानकारी के मुताबिक, शिंदे बस्ती के रहने वाले शुभम चौहाण (21) और अश्वनी गावड़े(18) के बीच कई महीनों से दोस्ती थी।
- उनकी यह दोस्ती उनके परिजनों को पसंद नहीं थी। दोनों के मिलने-जुलने पर घरवालों ने पाबंदी लगा दी थी।
- घरवालों की रोकटोक से परेशान दोनों प्रेमी जोड़े शुक्रवार रात 10 बजे अचानक अपने घर से गायब हो गए।
- रात दो बजे दोनों के परिजनों ने पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी। दोनों की तलाश में निकली पुलिस को दोनों का शव सुबह 3.30 बजे रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला।
- शुभम ने पिछले साल 12वीं की परीक्षा पास की थी और वेल्डिंग की एक दुकान में काम कर रहा था।
- पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- आत्महत्या की सूचना के बाद से ही दोनों के परिजन सदमे में हैं।

chat bot
आपका साथी