अध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज की कार पर हमला

इंदौर स्थित सूर्योदय परिवार के प्रणेता तथा अध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज की कार पर अज्ञात पांच व्यक्तियों ने हमला कर काच तोड़ दिए। यह घटना रात को पुणे स्थित रांजणगांव परिसर में हुई।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 12 May 2016 05:55 AM (IST) Updated:Thu, 12 May 2016 06:01 AM (IST)
अध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज की कार पर हमला

पुणे। इंदौर स्थित सूर्योदय परिवार के प्रणेता तथा अध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज की कार पर अज्ञात पांच व्यक्तियों ने हमला कर काच तोड़ दिए। यह घटना रात को पुणे स्थित रांजणगांव परिसर में हुई। घटना के दो दिन बाद उनके कार चालक ने इस संदर्भ में पुलिस को जानकारी दी है।

पुणे जिला ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार शिंदे ने बताया कि घटना को लेकर पुणे रांजणगांव पुलिस थाने में कार चालक ने जानकारी दी है। भय्यूजी महाराज पुणे से इंदौर जा रहे थे। रांजणगांव परिसर से जाते समय उनकी कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर दी।

chat bot
आपका साथी