लापता आरटीआइ कार्यकर्ता मृत मिला, पुलिस को हत्या का अंदेशा

RTI. लापता हुआ विनायक सिरसाठ नाम का आरटीआइ कार्यकर्ता पुणे में मृत मिला। उसकी सड़ी-गली लाश लवासा रोड पर स्थित मुथा गांव के नजदीक मिली।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 01:23 PM (IST)
लापता आरटीआइ कार्यकर्ता मृत मिला, पुलिस को हत्या का अंदेशा
लापता आरटीआइ कार्यकर्ता मृत मिला, पुलिस को हत्या का अंदेशा
पुणे, प्रेट्र। पिछले महीने लापता हुआ विनायक सिरसाठ (32) नाम का आरटीआइ कार्यकर्ता पुणे में सोमवार को मृत मिला। उसकी सड़ी-गली लाश लवासा रोड पर स्थित मुथा गांव के नजदीक मिली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। उधर, भारतीय विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी को विनायक की हत्या किए जाने का संदेह है। हालांकि मौत की असली वजहों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुणे निवासी सिरसाठ 30 जनवरी को लापता हुआ था। 31 जनवरी को परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद परिजनों ने शहर के कुछ इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ सूचना के अधिकार के तहत आवाज उठाने के चलते अपहरण होने की आशंका जताई तो पुलिस ने पांच फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। सिरसाठ के परिजनों ने रियल एस्टेट से जुड़े कई लोगों पर शक जताया था, लेकिन जांच के दौरान ये सभी सिरसाठ के नजदीकी दोस्त निकले। पुलिस ने अब हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी