उत्साह के साथ मना आजादी का जश्न, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

तिरंगा फहराकर शहीदों को याद किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने पुणे के विधान भवन में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2016 03:43 AM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2016 03:48 AM (IST)
उत्साह के साथ मना आजादी का जश्न, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

पुणे। शहर में स्वंतत्रता दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह -जगह देशभक्ति के तरानों के साथ तिरंगा फहराकर शहीदों को याद किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने पुणे के विधान भवन में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई।

राज्यपाल सी विद्यासागर राव का संभागीय आयुक्त एस चोक्कलिंगम ने किया। इस समय पुणे के अभिभावक मंत्री गिरीश बापट, मेयर प्रशांत जगताप महा पालिका आयुक्त कुणाल कुमार, पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला, विधायक भीमराव तापकीर समेत गणमान्य मौजूद थे। -राज्यपाल राव ने ध्वजारोहण के बाद बच्चों क मिठाई खिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम के बाद नेशनल इन्शुरन्स कंपनी और ससून हॉस्पिटल के बीच हुए करार ( MOU) का हस्तांतरण राज्यपाल की मौजूदगी में किया गया। ससून हॉस्पिटल पश्चिमी महाराष्ट्र का सबसे बड़ा हॉस्पिटल हैं। यहां हर साल पांच लाख से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। नेशनल इन्शुरन्स कंपनी ने 5 करोड़ 18 लाख 80 हजार के इक्विपमेंट इस हॉस्पिटल के लिए उपलब्ध कराए हैं।

chat bot
आपका साथी