पुणे अहमदनगर हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकरायी कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Pune Road Accident पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर रंजनगांव के पास तड़के करीब 1.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की मौत हो गई। कार में छह लोग सवार थे। एक गंभीर रूप से जख्‍मी महिला को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 10:36 AM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 10:36 AM (IST)
पुणे अहमदनगर हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकरायी कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई

पुणे, एजेंसी। Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार तड़के सड़क के गलत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्‍कर मार दी। जिससे तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

रंजनगांव थाने के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार हादसा पुणे-अहमदनगर राजमार्ग (Pune Ahmednagar Highway) पर रंजनगांव के पास तड़के करीब 1.30 बजे हुआ। एक परिवार के छह सदस्य एक कार में पुणे जा रहे थे।

जब वे करेगांव के पास पहुंचे, तो गलत दिशा से आ रहा एक कंटेनर उनके वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे हैं, जिनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है।

हादसे में घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्रक चालक की गलती से हुआ हादसा

हादसा ट्रक चालक की गलती के कारण हुआ। यह कार पुणे से पनवेल जा रही थी। इस बार पुणे-अहमदनगर रूट पर गलत साइड से एक ट्रेन आ गई। ट्रक जैसे ही अचानक सड़क पर घुसा कार ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि बीते कुछ माह पहले भी पुणे अहमदनगर रोड प एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें एक ट्रक ने एक कार और दो बाइक में टक्‍कर मार दी थी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पांच बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस हादसे की जानकारी पुणे ग्रामीण पुलिस ने दी थी।

ये हादसा शिकारापुर के करीब हुआ था। हादसे में जान गंवाने वालों में दंपति भी शामिल है जो बाइक पर सवार थे।

यह भी पढ़ें - 

Maharashtra: गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन से टकरायी मालगाड़ी, एक बोगी पटरी से उतरी; दो यात्री घायल

chat bot
आपका साथी