जम्मू-कश्मीर से तीन गाडिय़ां चोरी कर भागे संदिग्ध, नागपुर में चप्पे-चप्पे पर नजर

नागपुर समेत पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। धार्मिक, सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संदिग्धों को देखते ही हिरासत में लेेने के निर्देश दिए गए हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 08 Jul 2016 06:07 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jul 2016 06:13 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर से तीन गाडिय़ां चोरी कर भागे संदिग्ध, नागपुर में चप्पे-चप्पे पर नजर

नागपुर। नागपुर समेत पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। धार्मिक, सार्वजनिक व महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संदिग्धों को देखते ही हिरासत में लेेने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, सीमापार से कुछ संदिग्धों द्वारा घुसपैठ किए जाने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर से तीन गाड़ियां चोरी कर संदिग्ध देश में घुस अाए हैं। हैदराबाद में कुछ संदिग्धों को दबाेच भी लिया गया है।

उधर, नक्सल प्रभावित गड़चिरोली से भी खास तौर से प्रशिक्षित जवानों को भी बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि देश में धार्मिक माहौल है।हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बीच आतंकियों की घुसपैठ जैसी घटना बेहद गंभीर और शांति में खलल डालने का प्रयास है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। चूंकि शहर आतंकियों की हिट लिस्ट में रहा है। संघ मुख्यालय पर हमला करने के उद्देश्य से पुलिस के वेश में आए तीन आतंकियों को शहर पुलिस ने मार गिराया था। लिहाजा, स्थानीय एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) व बम शोधक दस्ता सक्रिय हो गया है।

संघ मुख्यालय, जमा मस्जिद, गीता मंदिर, साई मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, माॅल्स, सिनेमागृहों आदि की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।खुफिया तंत्र भी मुस्तैद है। मुसाफिरों के सामानों की सघन जांच की जा रही है। नाकों पर जांच होने के बाद वाहनों को शहर सीमा में आने-जाने दिया जा रहा है। हालांकि स्थानीय एटीएस प्रमुख वी.डी.मिश्रा ने बताया कि शहर में ऐसी कोई धमकी भरी सूचना नहीं है। एहतियातन सावधानी बरती जा रही है। पुलिस आयुक्त एस.पी.यादव ने संदिग्धों को देखते ही हिरासत में लेने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि 8 जुलाई को उपराष्ट्रपति यहां आ रहे हैं। इस वजह से भी खुफिया तंत्र ज्यादा परेशान है।

chat bot
आपका साथी