नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आज से

तीन दिनों की बैठक की जानकारी देते हुए संघ के नेता मनमोहन वैद्य ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार्यवाह के चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 04:40 PM (IST)
नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आज से
नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आज से

नागपुर, प्रेट्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार से शुरू होगी। इस बैठक में अगले तीन वर्षों के लिए संघ अपना एजेंडा और गतिविधि का खाका तैयार करेगा। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में 10 मार्च को

अगले सरकार्यवाह का चुनाव किया जा सकता है। संगठन के कार्यकारी प्रमुख सरकार्यवाह रोजाना के कामकाज की देखरेख करते हैं।

खबरों के मुताबिक, भाजपा के वैचारिक अभिभावक माने जाने वाले इस संगठन के नेतृत्व में बदलाव भी किया जा सकता है। संघ के वर्तमान सरकार्यवाह भैयाजी जोशी संघ में सरसंघचालक मोहन भागवत के बाद दूसरे नंबर के प्रभावी व्यक्ति हैं। तीन दिनों की बैठक की जानकारी देते हुए संघ के नेता मनमोहन वैद्य ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार्यवाह के चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। संघ के प्रचार प्रभारी वैद्य ने कहा कि बैठक में करीब 1500

प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। वैद्य ने कहा, 'बैठक का मुख्य जोर गतिविधि का खाका तैयार करना होगा। इसके अलावा अगले तीन वर्षों के लिए संगठन का प्रयास तय करना भी मुख्य रहेगा।'

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, महासचिव राम माधव एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शुक्रवार को बैठक में भाग ले सकते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में नेताओं की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में वैद्य ने कहा, 'ये घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।' उल्लेखनीय है की त्रिपुरा में वामपंथी किला ढहाने के बाद भाजपा के कथित कार्यकर्ताओं ने लेनिन की मूर्तियों को तोड़ दिया था। 

chat bot
आपका साथी