ट्रैफिक कॉन्सटेबल पर हमला

'ड्रंक एंड ड्राइव' कार्रवाई के दौरान यातायात विभाग के हवलदार पर युवक ने हमला बोल दिया। पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। घटना शुक्रवार की रात रामझूला पुल के नीचे संतरा मार्केट वाले मार्ग पर हुई। गणेशपेठ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Sep 2016 05:47 AM (IST) Updated:Sun, 18 Sep 2016 05:51 AM (IST)
ट्रैफिक कॉन्सटेबल पर हमला

नागपुर। 'ड्रंक एंड ड्राइव' कार्रवाई के दौरान यातायात विभाग के हवलदार पर युवक ने हमला बोल दिया। पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। घटना शुक्रवार की रात रामझूला पुल के नीचे संतरा मार्केट वाले मार्ग पर हुई। गणेशपेठ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।


हवलदार प्रकाश बारंगे (50) उत्तर यातायात विभाग में कार्यरत है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे प्रकाश अपने सहयोगी के साथ संतरा मार्केट चौक में "ड्रंक एंड ड्राइव' के तहत कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कॉटन मार्केट चौक से दोपहिया वाहन आते दिखा। वाहन पर माता कचेरी चौक निवासी सूर्यकांत उर्फ श्रीकांत व्यास (25) और उसके दो मित्र सवार थे। तीन लोग होने से पुलिस ने उन्हें रोक लिया।। ब्रिथ एनालाइजर से जांच करने पर उनके शराब पीने की भी पुष्टि हुई। प्रकाश अपने सहयोगी हवलदार मोहन रेवतकर के साथ दो दोपहिया वाहनों से उन्हें गणेशपेठ थाना ले जा रहे थे। इस बीच रामझूला पुल के नीचे उनके वाहन आगे-पीछे हो गए। मोहन आगे निकलकर तब तक थाने पहुंच गया। उधर प्रकाश की बाइक से सूर्यकांत और उसके मित्र कूद गए। प्रकाश ने वाहन रोक लिया। सूर्यकांत को भागते वक्त दबोच लिया। दोनों में हाथापाई हुई। उसी समय सूर्यकांत ने पत्थर से प्रकाश का सिर फोड़ दिया। लहुलूहान प्रकाश वहीं पर बेहोश हो गए।

किसी ने नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। हवलदार पर हुए हमले का पता चलते ही महकमे में भी हड़कंप मच गया। यातायात विभाग की उपायुक्त स्मार्तना पाटील, प्रभारी अपर आयुक्त रंजन कुमार शर्मा आदि मौके पर पहुंचे। जख्मी प्रकाश को मेयो अस्पताल के भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी