Mumbai Rain News : मुंबई में भारी बारिश, BMC का अलर्ट; घरों से न निकलें बाहर

Weather Forecast मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने मुंबईवासियों की परेशानी बढ़ा दी है बारिश के कारण मुंबई के अंधेरी इलाके में भी पानी भर गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 11:31 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 02:51 PM (IST)
Mumbai Rain News : मुंबई में भारी बारिश, BMC का अलर्ट; घरों से न निकलें बाहर
Mumbai Rain News : मुंबई में भारी बारिश, BMC का अलर्ट; घरों से न निकलें बाहर

मुंबई, एएनआइ। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। किंग्स सर्कल में सबसे अधिक जलजमाव की खबरें आ रही हैं। लगातार बारिश के कारण मुंबई के अंधेरी इलाके के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। नाले ओवर फ्लो हो गये हैं। जिससे लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अत्‍याधिक जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले हों या वाहनों से चलने वाले सभी के लिए समस्‍या पैदा हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे जलभराव वाले इलाकों में न जाएं। मौसम विभाग ने मध्‍य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किये हैं बुधवार को इन इलाकों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर तेज बारिश के कारण लंबा जाम लग गया है।

मुंबई में मानसून की भारी बारिश के कारण समुद्र में भी ऊंची लहरें उठने लगी हैं, बीच-बीच में हाइटाइड की आशंका को देखते हुए अलर्ट भी कई बारी जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग की तरफ से मरीन ड्राइव समेत तमाम इलाकों में लोगों को समु्द्री किनारों से दूर रहने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। मछुआरों और नाविकों को भी सतर्क किया गया है कि कि समुद्र के करीब न जायें।     

#WATCH Maharashtra: Waterlogging in parts of Mumbai due to incessant rainfall; visuals from King's Circle area. pic.twitter.com/JJS5ytebob

— ANI (@ANI) July 15, 2020

 गौरतलब है कि महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज चेतावनी जारी की थी और कहा था कि कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी थी। जिसे देखते हुए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे में भी बारिश की संभावना है। औरंगाबाद, कोल्हापुर, सतारा और जालना के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

chat bot
आपका साथी