विनोद खन्ना के परिजनों से मिलीं सुमित्रा महाजन

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बॉलीवुड अभिनेता और दिवंगत भाजपा सांसद विनोद खन्ना के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 01 May 2017 03:39 AM (IST) Updated:Mon, 01 May 2017 03:39 AM (IST)
विनोद खन्ना के परिजनों से मिलीं सुमित्रा महाजन
विनोद खन्ना के परिजनों से मिलीं सुमित्रा महाजन

मुंबई, प्रेट्र। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बॉलीवुड अभिनेता और दिवंगत भाजपा सांसद विनोद खन्ना के परिजनों से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने विनोद खन्ना के शोकाकुल परिजनों को शोक संवेदना दी।

प्रबुद्ध लेखक संघ की बैठक में विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष के सहायक ने बताया कि रविवार को सुमित्रा महाजन ने विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना और अन्य परिजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि कैंसर के चलते विनोद खन्ना का विगत 27 अप्रैल को मुंबई में निधन हुआ था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दिवंगत आत्मा के लिए शांति पाठ मुंबई में वर्ली के नेहरु सेंटर में 3 मई को शाम 5.30 बजे होगा।

'मेरे अपने' का नायक सबको छोड़ हुआ विदा

विनोद खन्ना से जुदाई भुला नहीं पा रहे ऋषि कपूर, अब ऐसे किया याद

विनोद खन्ना के निधन पर जताया शोक

chat bot
आपका साथी