राधे मां के समर्थन में उतरे सोनू निगम

विवादों में घिरीं राधे मां को बॉलीवुड गायक सोनू निगम का साथ मिल गया है। सोनू ने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक तीन ट्वीट कर उनका बचाव किया और उनकी तुलना काली मां से कर डाली।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2015 01:38 AM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2015 01:43 AM (IST)
राधे मां के समर्थन में उतरे सोनू निगम

मुंबई। विवादों में घिरीं राधे मां को बॉलीवुड गायक सोनू निगम का साथ मिल गया है। सोनू ने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक तीन ट्वीट कर उनका बचाव किया और उनकी तुलना काली मां से कर डाली। सोनू ने ट्वीट किया कि काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दर्शाया गया है। यह बहुत रोचक है कि यह देश कपड़ों की वजह से एक महिला पर केस चलाना चाहता है।

सोनू ने एक और ट्वीट किया कि पुरुष साधू नग्न घूम सकते हैं। अजीब तरह डांस कर सकते हैं, लेकिन रेप का आरोप लगने के बाद ही उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा सकता है। क्या यह लैंगिक समानता है? उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया, केस चलाना चाहते हैं, अनुयायियों पर केस चलाइए। अपने आप पर केस चलाइए। महिलाओं और पुरुषों को धर्मगुरु बनाने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम, यह सही नहीं है।

chat bot
आपका साथी