'कांग्रेस वामपंथी हो गई है...' पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने Congress के आर्थिक एजेंडे को बताया विभाजनकारी

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा ने कहा है कि किसी समय आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने वाली कांग्रेस का वर्तमान मेंआर्थिक एजेंडा विभाजनकारी है। यह भारत के आर्थिक विकास को पटरी से उतारना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब काफी हद तक वामपंथी हो गई है। उन नीतियों के बारे में बात करती है जो वामपंथ और समाजवाद से प्रेरित है।

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey Publish:Wed, 17 Apr 2024 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 09:00 PM (IST)
'कांग्रेस वामपंथी हो गई है...' पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने Congress के आर्थिक एजेंडे को बताया विभाजनकारी
कांग्रेस अपनी ही बनाई हुई परंपरा से दूर भाग रही- देवरा (फोटो, एक्स)

HighLights

  • शिवसेना नेता ने कहा, कांग्रेस वामपंथ से प्रेरित नीतियों की बात करती है
  • कांग्रेस अपनी ही बनाई हुई परंपरा से दूर भाग रही
  • कांग्रेस के पास भारत को आगे ले जाने का आर्थिक एजेंडा था

पीटीआई, मुंबई। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा ने कहा है कि किसी समय आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने वाली कांग्रेस का वर्तमान मेंआर्थिक एजेंडा विभाजनकारी है। यह भारत के आर्थिक विकास को पटरी से उतारना चाहता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब काफी हद तक वामपंथी हो गई है। उन नीतियों के बारे में बात करती है, जो वामपंथ और समाजवाद से प्रेरित है। ये दोनों ही विचारधाराएं दुनियाभर में विफल रही हैं। शिवसेना नेता ने कहा कि कांग्रेस को उन नीतियों के बारे में बात करनी चाहिए, जो ईंधन नवाचार और निवेश को बढ़ाए।

कांग्रेस अपनी ही बनाई हुई परंपरा से दूर भाग रही

इस वर्ष जनवरी में कांग्रेस छोड़कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए देवरा ने दावा किया कि अब कांग्रेस पार्टी उन्हें नाम से पुकारने, उन्हें गालियां देने और उनकी आलोचना करने की कोशिश कर रही है। यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस अपनी ही बनाई हुई परंपरा से दूर भाग रही है।

कांग्रेस के पास भारत को आगे ले जाने का आर्थिक एजेंडा था

उन्होंने कहा कि किसी जमाने में कांग्रेस के पास भारत को आगे ले जाने का आर्थिक एजेंडा था। मुझे लगता है कि आज कांग्रेस का आर्थिक एजेंडा विभाजनकारी है, जो भारत के आर्थिक विकास को पटरी से उतारना चाहता है। आज भारत में वाकई दिलचस्प बयार चल रही है और दुनिया चीन से हटकर भारत में निवेश करना चाहती है। मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे देवरा ने कहा कि हमें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Mumbai: फायरिंग कांड में गवाह बनेंगे सलमान खान, दबंग एक्टर का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच

chat bot
आपका साथी