Salman Khan के घर के बाहर गोलीबारी, बाइक सवार हमलावरों ने की 3 राउंड फायरिंग; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Salman Khan News सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। हमलावर बाइक पर सवार थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

By AgencyEdited By: Mahen Khanna Publish:Sun, 14 Apr 2024 08:13 AM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2024 08:34 AM (IST)
Salman Khan के घर के बाहर गोलीबारी, बाइक सवार हमलावरों ने की 3 राउंड फायरिंग; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Salman Khan News सलमान के घर के बाहर फायरिंग।

एजेंसी, मुंबई। Salman Khan News बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी।

जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज हवा में फायरिंग की गई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायर किया और भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। 

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from outside actor Salman Khan's residence in Bandra where two unidentified men opened fire this morning.

Police and forensic team present on the spot. pic.twitter.com/5vMmoXbI22

— ANI (@ANI) April 14, 2024

क्राइम ब्रांच के साथ फॉरेंसिक टीम भी कर रही जांच 

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है।वहीं, इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है। 

कई बार मिली जान से मारने की धमकी

अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। 

सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

chat bot
आपका साथी