भ्रष्टाचार के आरोपों में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर महाराष्ट्र के गृह विभाग ने एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:50 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:50 AM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोपों में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश
परमबीर सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश

मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आदेश के मुताबिक सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे को सौंपी गई है।

 परमबीर सिंह पर पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाए थे। डांगे को पिछले वर्ष निलंबित कर दिया गया था, लेकिन हाल में बहाल कर दिया गया। डांगे के दावे के मुताबिक उनके निलंबन को रद करने के बदले सिंह ने उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की थी। सिंह की इस मांग के बारे में सूचित करते हुए निरीक्षक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा था। हालांकि सिंह ने डांगे के आरोपों से साफ इन्कार किया है। सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर गृह विभाग ने सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी