बच्चियों के यौन उत्पीड़न के दोषी को सात साल की सजा दी गई

Sentenced to seven years for girl harassment. मुंबई में पुलिस दीदी अभियान के तहत अदालत ने यौन उत्पीड़न के दोषी को सात साल की सजा सुनाई गई ।

By BabitaEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 09:18 AM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 09:18 AM (IST)
बच्चियों के यौन उत्पीड़न के दोषी को सात साल की सजा दी गई
बच्चियों के यौन उत्पीड़न के दोषी को सात साल की सजा दी गई

मुंबई, मिड-डे। 2016 में मुंबई पुलिस द्वारा शुरू किए ‘पुलिस दीदी’ अभियान को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। अदालत ने बच्चियों का यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराते हुए लांड्री संचालक राकेश कुमार को सात साल कैद की सजा सुनाई है।

अदालत ने उस पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले की शिकायत जुलाई 2016 में मराठी स्कूल में ‘पुलिस दीदी’ अभियान के तहत बच्चियों ने की थी। बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में कमी लाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी दत्ता पडसलगिरकर ने 2016 में इस अभियान की शुरुआत की थी। उस समय पडसलगिरकर मुंबई पुलिस के कमिश्नर थे। दरअसल, 2016 में एक मराठी स्कूल में ‘पुलिस दीदी’ अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। इसके बाद चौथी क्लास में पढ़ने वाली पांच बच्चियों ने स्कूल की प्रिंसिपल से राकेश द्वारा यौन उत्पीड़न करने की बात उजागर की। इसके बाद प्रिंसिपल ने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस ने डीएन नगर पुलिस स्टेशन के पीछे रहने वाले राकेश को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पॉक्सो सहित अन्य धाराएं लगाई गईं।

बच्चियों ने अपने बयान में बताया था कि जब वह अपने कपड़े लेने उसकी दुकान पर जाती थीं, तो वह उनके साथ छेड़छाड़ करता था। राकेश बच्चियों के साथ एक साल तक गलत हरकतें करता रहा। लेकिन धमकी देने के चलते बच्चियों ने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। इससे लगातार उसकी हिम्मत बढ़ती चली गई।  

chat bot
आपका साथी